व्यापारियों ने साक्षी महाराज को दिया समर्थन

व्यापारियों ने साक्षी महाराज को दिया समर्थन

अध्यक्ष ने संगठन के साथ लिया जिताने का संकल्प
अश्वनी सैनी
उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन एवं उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को सैकडों व्यापारियों के साथ षहर के मोती नगर स्थित गेस्ट हाउस में बैठक की। इस दौरान लोकसभा प्रत्याषी साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी सहित भाजपा कार्यकर्ता व्यापारियों का समर्थन लेने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष अमित मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजेश पांडेय ने समस्त पदाधिकारियों के साथ आगामी 13 मई को साक्षी महाराज के पक्ष में वोट डालने का संकल्प लेते हुए साक्षी महाराज को विजय श्री की शुभकामनायें दीं। वहीं दो बार से लगातार सांसद साक्षी महाराज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मोदी सरकार बनाने के लिए अपील किया। इस दौरान महामंत्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित निगम, उपाध्यक्ष आशीष दीक्षित, मनीष राज गुप्ता, मोनिका सिन्हा, प्रियंका शुक्ला, नवीन सिन्हा, मनीष तिवारी, प्रथम श्रीवास्तव, सत्यजीत गुप्ता, सुरज, शोभित मिश्रा, विक्की सिंह, स्वर्ण प्रताप सिंह, अनूप सैनी, बीनू बाजपेई, जेडी चैधरी, आयुष शुक्ला, अजय गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent