तीन दिवसीय शिक्षक संकुल कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

तीन दिवसीय शिक्षक संकुल कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

अब्दुल शाहिद
बहराइच। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत शिक्षक संकुलों की क्षमता संवर्द्धन के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर के तत्वावधान में विकास खण्ड चित्तौरा के सभागार में आयोजित तीन दिवसीय शिक्षक संकुल कार्यशाला का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। मौजूद संकुल प्रभारियों को निपुण शपथ भी दिलाई। कार्यशाला के प्रथम दिन विकास खण्ड पयागपुर, विशेश्वरगंज, चित्तौरा, हुज़ूरपुर व तेजवापुर के शिक्षकों का निपुण विद्यालय बनाने हेतु क्षमता संवर्द्धन किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि आप सबके बीच आकर मुझे घर आने जैसा एहसास हो रहा है। डीएम ने कहा कि उन्होंने स्वयं सरकारी विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा ग्रहण की है और उनका शुरूआती कैरियर भी शिक्षक के रूप में रहा है। डीएम ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के शिक्षण संस्था में कमोबेश 06 वर्षों तक शिक्षण का कार्य किया है। डीएम ने कहा कि विद्यालय एक स्कूल नहीं बल्कि पूजा स्थल के समान है। इस स्थान की पवित्रता को बनाएं रखें। विद्या के मन्दिर को हमेशा साफ-सुथरा रखें इससे नकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर बच्चों में पॉज़ीटिव एनर्जी का संचार होगा। डीएम ने कहा कि परीषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के समक्ष एक अलग तरह की चुनौती है। क्योंकि देखने में यह आता है कि गरीब परिवार के बच्चे ही सरकारी स्कूलों में आते हैं। क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला के माध्यम से आपको यह सिखाया जाएगा कि विद्यालय आने वाले बच्चों को आपके माध्यम से उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दिलाई जाए ताकि योग्यता के आधार पर परीषदीय विद्यालयों के बच्चे कान्वेन्ट स्कूलों के बच्चों से किसी मायनों में पीछे न रहे। इससे पूर्व उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट उदय राज ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला के उद्देश्यों एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जिला समन्वयक, अकादमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स ग्रुप एवं ब्लाक में कार्यरत शिक्षक संकुल, एआरपी, एसआरजी को आमंत्रित किया गया। कार्यशाला को बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, जिला समन्वयक श्रवण मिश्रा, स्टेट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों व अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मौजूद लोगों को उपयोगी सुझाव दिये। कार्यक्रम के अन्त में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट उदय राज ने डीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर बीडीओ चित्तौरा संदीप कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला