तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन हुआ जहां बैंक, कृषि, ऊर्जा, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, उद्यान विभाग आदि से जुड़े हुए समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने पी०एम० सूर्यपर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी से कृषक भाई को अवगत कराया। साथ ही किसान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु आदेशित किया।
उप कृषि निदेशक ने समस्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कार्यकम के बारे में अवगत कराया और अपील किया कि समस्त किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा ले। किसान फार्मर रजिस्ट्री अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र या सेल्फ मोड तथा सहायक मोड के माध्यम से पोर्टल पर स्वयं कर सकते हैं। साथ ही यह भी अवगत कराण कि जनपद में 7 मक्का क्रय केन्द्र खोले गये हैं। अब कृषकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
किसान महीलाल सिंह ने बताया कि उझानी मण्डी में कृषको से 15 रुपए पल्लेदारी के रूप लिये जाते हैं जिस सम्बन्ध में कृषि उत्पादन मण्डी सचिव उझानी ने अवगत कराया कि कृषकों से 9 रुपए कु० की दर से पल्लेदारी ली जाती है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई कटौती नहीं की जाती है।
संदीप रस्तोगी ने बताया कि जिलाधिकारी की कोठी के पास से नरऊ तक सड़क निर्माण कराया जाय जिससे वहां निवास करने वाली जनता को वर्षा के मौसम में आने-जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। उप खण्ड अधिकारी विद्युत वितरण उप खण्ड ग्रामीण नवादा बदायूँ द्वारा विद्युत आपूर्ति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डा० सौहार्द दुबे द्वारा कीट रांग की जानकारी विस्तार से किसानों को दी गई। कृषि विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। अन्त में उप कृषि निदेशक बदायूँ द्वारा किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।