विभागीय उदासीनता से स्ट्रीट लाइट बंद,हो रही हैं आये दिन दुर्घटनाएं
जितेंद्र सिंह चौधरी/अतुल राय
हरहुआ वाराणसी।वाराणसी से आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट विभागीय उदासीनता के चलते बंद है।जिससे अंधेरा होने से आये दिन ग्रामीण व राहगीर गिरकर घायल हो रहें है।अब तक कई बड़ी दुर्घटनाएं भी घट चुकी है।अल्लोपुर,चमरहा से उदयपुर महावीर तक स्ट्रीट लाइट जब से लगा है तब से बंद है। कुछ स्थानों पर तो कुछ दिन जलने के बाद आज तक बंद है जिससे रोज घटनाएं घट रही हैं।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन एच ए आई) के अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीण आजीज आ चुके हैं।शिकायत करने के बाद भी विभाग चुप्पी साधे पुनः किसी बड़े दुर्घटना के इंतजार में है। प्रदेश सरकार सड़कों की सुंदरता के लिए तरह तरह की योजनाएं बना रही हैं वही डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट मुंह चिढा रहा है।अंधेरे के चलते चोरी,हत्या,लूट तक कि वारदात आम हो गई है। स्थानीय ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों,व्यापारियों ने आक्रोश जताया है कि यदि एक सप्ताह के अंदर डिवाइडर की स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हुई तो अधिकारियों का घेराव कर विरोध जताएंगे जिसके जिम्मेदार विभाग के उच्चाधिकारी होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













