किशोर स्वास्थ्य मंच प्रतियोगिता में बच्चों ने जानी जीवन मे कैसे रहे स्वस्थ
अतुल राय
वाराणसी। सीडीओ व सीएमओ के निर्देश पर हरहुआ विकास खण्ड के पीएचसी अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम उड़िया बाबा आदर्श इंटर कॉलेज बैजलपट्टी में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत ” किशोर स्वास्थ मंच “का कार्यक्रम किया। जिसमे नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ0अब्दुल जावेद ने सभी बच्चो को खून की कमी और किन किन चीजों से खून की कमी दूर की जा सकती है। इस क्रम मे बच्चो को चार्ट पेपर देकर खून की कमी होने पर और किन किन चीजों के सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। बच्चो ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया।जिसमे काजल चौहान प्रथम कक्षा8 आकांक्षा सिंह कक्षा8 द्वितीय व प्रीति कक्षा 10 तृतीय आई। तीनो बच्चों को एडिशनल सीएमओ व जिला नोडल मेडिकल ऑफिसर आरबीएसके डा0 संजय राय के अनुसार सर्टिफिकेट तथा ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। आरबी एसके टीम द्वारा 60 बच्चो का हिमोग्लॉबिंन की जांच की गयी जिसमे दो बच्चे 10 ग्राम और 2 बच्चे 9.2 ग्राम के पाए गए। चारो बच्चो को डा0 अरविंद ने दवा एवं हरी साग -सब्जी खाने की सलाह दी। टीम मे डा0 अब्दुल जावेद डा0 प्रतिभा डा0 अरविंद डा0 शैलेंद्र कुमार,विनोद कुमार मौर्य व रंजना कुमारी शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













