एसपी ने चयनित अभ्यर्थियों को दिये नियुक्ति पत्र
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत’ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड’ द्वारा चयनित 217 उपनिरीक्षक (गोपनीय) 587 सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं 344 सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) (कुल 1,148) को मुख्यमंत्री उप्र, योगी आदित्यनाथ द्वारा 06/07/2023 को लोक भवन सभागार, लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए गये, जिसमें जनपद चन्दौली से पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पद पर चयनित जनपद चन्दौली के 05 अभ्यर्थियों को उक्त कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से वितरित किये गये। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को सम्बोधित भी किया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण व सम्बोधन को जनपद के समस्त अधिकारी एवं नियुक्त अभ्यर्थियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से अनुश्रवण किया गया एवं चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र को पुलिस अधीक्षक चन्दौली अंकुर अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में प्रदान कर सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पद पर जनपद चन्दौली से चयनित अभ्यर्थियों में (अकाउंटेंट) पूजा पुत्री राजेश कुमार निवासी ग्राम-भोजापुर, थाना- सकलडीहा, जनपद-चन्दौली, शेख परवेज आलम पुत्र शेख असलम निवासी ग्राम-ओरवाँ थाना- सकलडीहा जनपद- चन्दौली, अखिलेश जोशी पुत्र स्व0 रामनरेश निवासी ग्राम- पथराँ थाना- मुगलसराय जनपद-चन्दौली। (क्लर्क) शालिनी सिंह पुत्री विनोद कुमार सिंह निवासी ग्राम- सिसौराकला थाना-धीना जनपद -चन्दौली, विशाल खरवार पुत्र राजकुमार खरवार निवासी ग्राम- बड़ौरा थाना- शहाबगंज जनपद-चन्दौली है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









