इस दौरान कुल 112 मामले आये जिसमें से 4 मामलों का मौके पर निस्तारण करते हुये शेष 108 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। प्राप्त मामलों में राजस्व विभाग के 75, पुलिस के 18, विकास के 06 एवं अन्य के 13 मामले शामिल हैं।





