बहनों ने किया भाईयों के लम्बी आयु की कामना

बहनों ने किया भाईयों के लम्बी आयु की कामना

धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक भैया दूज पर रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाईयों का टीका कर लम्बी उम्र की कामना की। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है। इस साल भाई दूज का त्योहार तीन नवम्बर को मनाया गया। ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन जो भाई अपनी बहन से तिलक करवाते हैं, उन्हें अकाल मृत्यु से खतरा नहीं होता है। कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना के आग्रह पर उनके घर गए थे। अपने भाई को घर देखकर यमुना बहुत खुश हुईं। उन्होंने यमराज का स्वागत किया और उन्हें स्वादिष्ट भोजन करवाया। बहन यमुना के आदर सत्कार और कोमल हृदय से यमराज बहुत प्रसन्न हुए, लेकिन जैसे ही वह जाने लगे यमुना ने उनसे एक वरदान मांग लिया। यमुना ने कहा कि कार्तिक शुक्ल द्वितीय को जो भी भाई अपनी बहन से तिलक करवाएगा और उसके घर भोजन करेगा, उसे यमराज के भय से मुक्ति मिलेगी, उसे न तो अकाल मृत्यु का भय रहेगा और न ही जीवन की जटिल समस्याएं उसके आड़े आएंगी। तब यमराज ने यमुना को ये वरदान दे दिया। तभी से भाई दूज मनाने की रस्म चली आ रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA