बहनों ने जेल पहुंचकर भाईयों को लगाया टीका
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिला कारागार चित्रकूट में रविवार को भैया दूज का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें कुल 731 माताओं और बहनों व उनके साथ आए हुए 111 बच्चों ने जिला कारागार में निरुद्ध अपने भाइयों और रिश्तेदारों के साथ भैया दूज का पर्व मनाया।
जिला कारागार पर आई बहनों ने जेल में बंद अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगा करके उनकी लंबी उम्र, कुशलता और सुधार की कामना की। कई भाइयों ने अपराध का रास्ता छोड़कर सही राह पर आने का बहनों को वचन दिया। जेल प्रशासन ने समुचित तलाशी व सुरक्षा के अंतर्गत पूरा कार्यक्रम संपन्न कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इसके लिए अतिरिक्त महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। साथ ही पर्व के अवसर पर जेल आईं हुई माताओं, बहनों और बच्चों की सुविधा के लिए जेल प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी। जेल अधीक्षक शशांक पाण्डेय ने बताया कि सामान्यतः रविवार के दिन अवकाश होने के कारण मुलाकात नहीं कराई जाती, किंतु कारागार मंत्री व मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप जेल पर भैया दूज पर्व के अवसर पर बहनों को खुली मुलाकात की सुविधा दी गई ताकि पर्व की रिवाज का पालन हो सके। बंदी सुधार के दृष्टिगत और उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भी यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












