मुड़िया पूनौ पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का समुद्र

मुड़िया पूनौ पर गोवर्धन में उमड़ा आस्था का समुद्र

सप्त कोसीय परिक्रमा में बनी मानव श्रृंखला
आरके धनगर
मथुरा। मुड़िया पूनौ मेला में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अब तक गिरि गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर लिया। बीती रात्रि से गोवर्धन में तिल रखने को जगह नहीं है। आज गुरु पूर्णिमा के मौके पर भारी संख्या में देररात से सुबह तक परिक्रमा का क्रम जारी रहा। नर, नारी और बच्चे सभी गिरिराज महाराज की जय जयकार के उद्घोष के साथ परिक्रमा कर रहे थे। महिलायें गाती-बजातीं परिक्रमा दे रही थीं तो तमाम भक्त मण्डलियां गा-बजाकर प्रभु का स्मरण करते गिरि गोवर्धन परिक्रमा कर रहे थे। गोवर्धन में श्रद्धालुओं की आस्था ने सभी व्यवस्थायें तार-तार कर दी हैं। भीड़ का इतना बड़ा रेला देखकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी हतप्रभ रह गये। एडीजी राजीव कृष्ण, आईजी आगरा दीपक कुमार जिलाधिकारी पुलकित खरे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. शैलेश कुमार सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बीतीरात जगह-जगह व्यवस्थायें सीसीटीवी कैमरों से देखकर अधिकारी अधीनस्थों को निर्देश देते रहे। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में भण्डारे लगाये थे। गरीब श्रद्धालुओं की निशुल्क सेवा से श्रद्धालुओं को भारी राहत मिली। विभिन्न प्रांतों से आये भक्तगण गोवर्धन में सप्तकोसीय परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को दान-पुण्य और भण्डारों से सेवा में जुटे थे। कोई फल बांट रहा था तो कोई भोजन। कहीं चाय बंट रही थी तो कहीं शिकंजी। खान-पान की सभी वस्तुयें भण्डारों में लगायी गयीं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कमी का अहसास न हो। गिरि गोवर्धन धाम में आये श्रद्धालु तरह-तरह के मनोरथ आयोजित कर रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला