टूटा पड़ा स्कूल, नहीं हो रही सुनवाई
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। जनपद के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरुकुआ के लोगों पर छायी उदासी। काफी समय से स्कूल टूटा पड़ा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि हमारे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सरकार में भी सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर स्थानीय ग्रामीण अमर सिंह ने बताया कि करीब 2 साल से यह स्कूल टूटा पड़ा है। स्कूल के निर्माण के लिए कई बार ग्राम पंचायत के प्रधान और प्रधानाचार्य व बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव के बच्चों को तीन-चार किलोमीटर दूर पढ़ने जाना पड़ता है जिससे बच्चों और अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम सभी ग्रामीण यही चाहते हैं कि गांव में स्कूल का निर्माण हो ताकि बच्चे हमारे अच्छे से पढ़ लिख सकें। जब गांव में स्कूल होगा तो गांव के बच्चों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौके पर शिकायतकर्ता खेतपाल, अमर सिंह, प्रदीप, शीश पाल, मोती राम, भूरी सिंह, जाहर सिंह, उत्तम सिंह, अतर सिंह, रामनरेश आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











