सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयन्ती
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/मंगला यादव
बड़ागांव, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक्का गांव स्थित मुसहर बस्ती में समाज उत्थान सेवा समिति संस्था द्वारा आयोजित भव्य समारोह में सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर महिला संगठन की सदस्य रीता, ऊषा, प्रीति, संतारा, पुष्पा, मालती और रीना ने भाग लिया।
संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार ने समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके अविस्मरणीय योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सावित्रीबाई फुले न केवल भारत की पहली महिला शिक्षिका, बल्कि समाज सुधारक थी उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद, छुआछूत, बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जमकर संघर्ष किया और महिलाओं के अधिकारों के लिए निरंतर आवाज उठाई। यह आयोजन डीएनटी समुदाय के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बना जिसमें सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से जागरूक होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a








