आयुष्मान आरोग्य मन्दिर भैठौली का हुआ एक्सटर्नल असेसमेंट
14 प्रकार के जाँच, 62 तरह की दवाओं संग टेलीमेडिसिन परामर्श का मिलेगा लाभ
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना की गई है।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य इकाई का नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस करवाया जा रहा है जिसमें वाराणसी के हरहुआ ब्लॉक में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर भैठौली हरहुआ का आज एक्सटर्नल असेसमेंट सम्पन्न हुआ। आज से आयुष्मान आरोग्य मंदिर भैठौली में अब 14 प्रकार की जांचों से लेकर 62 प्रकार की दवाएं से लेकर टेलीमेडिसिन परामर्श सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। एक्सटर्नल असेसमेंट में डॉ. अंजू पूनिया, डॉ. इस्माईल शेख, डॉ. तनवीर, पीएचसी हरहुआ प्रभारी डॉ. संतोष कुमार, एचईओ सतीश गुप्ता, बीपीएम बसंतलाल, बीसीपीएम, हेल्थ सुपरवाइजर, प्रधान रश्मिता सिंह व सीएचओ दिनेश सैन, मनोज मेहरा, गौरव शर्मा, शशिकांत, पल्लवी, साधना, रोशनी, मोनिका, शालिनी सिंह, बजरंग सिंह, श्वेता शर्मा और एएनएम सुनीता देवी, ममता कुमारी, देव स्मिता, सीमा, गुंजा, ज्योति, सपना, नीतू, विद्या व आशा, संगिनी, मीना देवी, पंचायत सहायक अंजली सिंह, आंगनबाड़ी शिप्रा सिंह शामिल रहीं। आये हुए चिकित्सक टीम का हरहुआ पीएचसी परिवार के तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार, कार्यालय सहायक पंकज सिंह ने सहयोग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA
a








