रोटी बैंक सोसाइटी ने गरीब बेटी की करायी शादी

रोटी बैंक सोसाइटी ने गरीब बेटी की करायी शादी

वैदिक रीति—रिवाज से सम्पन्न हुआ विवाह
रूपा गोयल
बांदा। रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा जन सहयोग से एक गरीब परिवार की बेटी मानसी धुरिया का विवाह कानपुर से आई बारात में शरद कश्यप के साथ वैदिक रीति रिवाज के साथ रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। इस शादी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गरीबों के मददगार चंद्रमौलि भारद्वाज प्रबंधक डी0आर0 पब्लिक इण्टर कालेज रहे। उन्होंने बाँदा रोटी बैंक टीम के साथ वर वधू को शादी का प्रमाण पत्र देकर अपना आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाले मनीष श्रीवास्तव, संदीप फ्लावर डेकोरेटर, राजू हलवाई, सुधांशु अग्रवाल, जावेद अली बबलू, शफ़ीक़ जे0ई0, अनस अंसारी, सीमा नंदा आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA