आइलैंड से लेकर प्राइवेट जेट तक खरीदना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो | #TEJASTODAY
963141
आइलैंड से लेकर प्राइवेट जेट तक खरीदना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो | #TEJASTODAY
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में लगातार नये खुलासे हो रहे हैं रिया चक्रवर्ती भी संदेह के घेरे में हैं और उनसे लगातार सवाल किये जा रहे है। इस बीच रिया का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में एक्ट्रेस बता रही हैं कि वो क्या-क्या चीजें खरीदना चाहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का यह वायरल वीडियो उनके किसी एक इंटरव्यू का है, जिसमें उनसे पूछा जाता है कि वह अपनी लाइफ में क्या-क्या चीजें खरीदना चाहती हैं वो कहती है कि उन्हें आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल जैसी चीजें खरीदना चाहती हैं। रिया वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें होटल बहुत पसंद हैं इसलिए वह होटल भी खरीदना चाहती हैं रिया अपनी सारी विश लिस्ट बताकर हंसने लगती हैं।
वहीं, हाल ही में रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती को किए गए मैसेज भी सामने आए हैं ये मैसेज 2019 में केके सिंह ने रिया को किया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का हाल पूछा था टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता ने 2019 नवंबर में अपने बेटे का हाल जानने के लिए रिया को मैसेज किया था इसके अलावा इसमें ये भी कहा गया कि उन्होंने श्रुति मोदी को भी मैसेज किया था, लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया।
सुशांत के पिता ने मैसेज में लिखा था, ‘जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की आखिर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे। इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ उनके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है इधर सुशांत सिंह मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित की गयी है जिन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें रिया चक्रवर्ती व उनके परिजन, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी, और अन्य।