विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश

विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें व जनपद अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद की विकास योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी, जब उनका लाभ पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुँचे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता का हित सर्वाेपरि है। शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। समीक्षा बैठक केवल औपचारिकता न बनकर परिणाम देने वाली हो। समीक्षा के दौरान मंत्री जी ने जिले में विद्युत आपूर्ति और कानून व्यवस्था को लेकर विशेष चिंता जताई और जिलाधिकारी को सबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने डीएम व सीडीओ से कहा कि आगामी दो वर्षों की संभावित योजनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर प्रस्ताव तैयार कर शासन को शीघ्र प्रेषित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के मध्य सतत संवाद बनाए रखा जाए। विकास एवं निर्माण कार्यों की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी जाए और शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।बैठक का संचालन करते हुये मुख्य विकास अधिकारी प्रखर सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव प्राप्त कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है। नेडा को निर्देशित किया गया कि सभी ब्लॉकों में समान रूप से सोलर लाइटें लगाई जाएं। पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत मई माह तक 1632 सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जनपद प्रथम स्थान पर रहा। डीडी एग्रीकल्चर ने बताया कि फसल बीमा योजना में 23143 किसानों में से 4118 किसानों को 354.19 लाख की धनराशि वितरित की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA