सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गयीं जनशिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गयीं जनशिकायतें

अंकित सक्सेना
बदायूं। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिसौली में जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जहां उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समय से करें। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम मोहन सिंह, उपजिलाधिकारी बिसौली कल्पना जायसवाल एवं जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करें और जनसमस्याओं को गंभीरता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें जिससे परेशान लोगों को राहत मिल सके। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 10 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके परेशान लोगों को राहत दी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस, तहसील दिवस तथा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय, गुणवत्तापूर्ण पारदर्शी ढंग से करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरते। शिकायत निस्तारण में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों के प्रति कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जनसमस्याओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संवेदनशील होकर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश दिये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA