हरी झण्डी दिखाकर जन-जागरूकता रैली को किया गया रवाना
अंकित सक्सेना
बदायूँ। सोमवार को विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत आज राजकीय कन्या इण्टर कालेज बदायूँ में एक जन-जागरुकता रैली का शुभारम्भ दीपमाला गोयल, अध्यक्ष नगर पालिका बदायूँ, डॉ० प्रदीप वार्ष्णेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अल्पना प्रधानाचार्य, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, बदायूं द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया, जिसमें छात्राओं को परिवार नियोजन से संबंधित बैनर, स्लोगन तख्तियां हाथों में लेकर शहर के पुलिस लाइन, कलेक्ट्रट, जिला पुरुष चिकित्सालय, डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क, जिला महिला महिला चिकित्सालय, परशुराम चौक, रोडवेज बस स्टैण्ड होते हुए राजकीय कन्या इण्टर कालेज में रैली सम्पन्न हुई।
रैली के माध्यम से छोटा परिवार सुखी परिवार, आबादी को करो नियंत्रण तरक्की को दो आमंत्रण, परिवार नियोजन का अपनाओं उपाय लिखो तरक्की का नया अध्याय आदि स्लोगन के माध्यम से जनमानस में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता जगाने की पहल की गयी। रैली को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नगरपालिका बदायूँ द्वारा परिवार नियोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला गया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ ने छोटा परिवार होने के फायदे बताये। रैली को संबोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल कुमार शर्मा ने परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे छाया-अंतरा, कोपरटी, माला-एन, पुरुष नसबंदी एवं महिला नसबंदी आदि के बारे में जानकारी विस्तार पूर्वक दी। रैली को सफल बनाने में डा. प्रमोद कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कौशल गुप्ता एपिडेमियोलॉजिस्ट, डीएचईआईओ, अरविन्द राना डीसीपीएम, आलोक कुमार वर्मा जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ टीएसयू, उमेश कुमार अर्बन कोर्डिनेटर, धर्मेन्द्र कुमार आशुलिपि, जयपाल आशुलिपिक, सतीश कुमार पाण्डेय मैरी स्टोप्स, संजीव कुमार, सुधा देवी आदि का सहयोग रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













