अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
आशीष पचौरी
टूण्डला, फिरोजाबाद। मोहम्मदाबाद बिजली घर टूंडला तहसील अध्यक्ष शीलू सिकरवार के नेतृत्व में दिन मंगलवार से लगातार आंदोलन चल रहा था। बुधवार को एसडीएम टूंडला नायब तहसीलदार टूंडला एवं बिजली विभाग एक्स सी एन टूंडला थाना एस एच ओ द्वारा किसानों की समस्याओं जैसे मीटरो रीडिंग, किसानों के लिए 10 घंटे ट्यूबवेल की बिजली, 18 घंटे घर की बिजली आदि का सुधार के समाधान हेतु 8 दिन का समय लिया गया है। करतार सिंह पौनिया राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि यदि दिए हुए समय के अनुसार मोहम्मदाबाद बिजली घर एवं टूंडला तहसील की बिजली की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी टुंडला तहसील के अधिकारियों की होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन तहसील के अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त किया जाता है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव करतार पौनिया, जिलाध्यक्ष विनीत कुमार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भावना अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम सिसोदिया, सक्रिय सदस्य दीपक सिसोदिया, तहसील प्रमुख महासचिव नरेंद्र यादव, तहसील उपाध्यक्ष सोनवीर ठाकरे, तहसील महासचिव प्रेमपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











