50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग के लिये तैयारियां पूर्ण

50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग के लिये तैयारियां पूर्ण

वेबकास्टिंग कमाण्ड सेन्टर व इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण
अब्दुल शाहिद
बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतदान प्रक्रिया को स्वतन्त्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से 57-कैसरगंज (आंशिक) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत पंचम चरण में 20 मई को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में समाहित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर एवं कैसरगंज के 50 प्रतिशत बूथों अर्थात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर में 210 तथा कैसरगंज में 197 बूथों की वेबकास्टिंग होनी है।वेबकास्टिंग कार्य के अनुश्रवण के लिए जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में स्थापित किये गये कमाण्ड सेन्टर का डीएम मोनिका रानी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि वेबकास्टिंग कार्य के अनुश्रवण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय कक्ष में प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 6-6 कुल 12 अदद मॉनीटरिंग स्क्रीन की स्थापना की गई है।कमाण्ड सेन्टर के निरीक्षण के पश्चात डीएम मोनिका ने ई-डिस्ट्रिक कार्यालय में राउण्ड-द-क्लाक संचालित इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का डीएम मोनिका रानी ने निरीक्षण कर जनपद में वितरण हो रहे मतदाता पर्ची कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से आमजन से मोबाइल पर बात कर मतदाता पर्ची कार्य का फीड बैक प्राप्त किया। डीएम ने ज़ोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से भी मोबाइल पर वार्ता कर निर्देश दिया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण कराना सुनिश्चित करें तथा क्षेत्र का भ्रमण कर डोर-टू-डोर जाकर तथा मतदाताओं के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर पर्ची वितरण कार्य की ज़मीनी हकीकत को परखें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA