योग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है: संध्या पांडेय

योग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है: संध्या पांडेय

उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। तहसील के सभी परिषदीय विद्यालयों में बड़े ही उत्साहपूर्वक 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय धारहमीर जखनिया के बच्चों व अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के योगा कर पसीना बहाया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या पांडेय ने बताया कि इस साल ‘योग दिवस’ की थीम ‘मानवता के लिए योग’ यानी ‘योग फॉर ह्यूमैनिटी’ रखा गया है।

इस थीम को इस आधार पर चुना गया है कि कैसे कोरोना महामारी के समय योग के जरिए लोगों की पीड़ा और समस्या कम हुई।वही योगा टीचर समरेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि योग से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।तथा योग लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।और जीवन को ठीक से विकसित करने में मदद करता है। सभी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए रोजाना कम से कम 15 से 20 मिनट योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए।इस विद्यालय के सभी बच्चे एक अलग ड्रेस में नजर आए पूछे जाने पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती पांडेय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को और भव्य बनाने हेतु आयुष इलेक्ट्रिकल्स जखनिया के सौजन्य से स्कूल के समस्त छात्र छात्राओं को योगा ड्रेस का वितरण किया गया था। पूरा विद्यालय परिवार आयुष इलेक्ट्रिकल्स प्रोपराइटर ब्रजेंद्र पांडेय को इस नेक कार्य हेतु शुभकामना दी। इस अवसर पर सहायक अध्यापक अमरेश कुमार,संदीप चौहान,बंदना कुमारी,पूनम श्रीवास्तव, स्नेहा पांडेय,श्रेया पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat