बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा पीलीभीत विधुत विभाग

बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा पीलीभीत विधुत विभाग

ग्राम पंचायत बरहा में विद्युत विभाग बना लापरवाह
अंकित गंगवार
पीलीभीत। घरों को रोशन करने के लिए लगाए गए बिजली के खंभे हादसे का सबब बने हैं। नगर से सटे गांव बरहा में विद्युत विभाग की लापरवाही दिखाई दे रही है। जहां पर विद्युत विभाग का खंभा गिरता हुआ नजर आ रहा है, मगर शायद विभाग की नजर-ए-इनायत इस ओर नहीं है। सूत्रों की माने तो विद्युत विभाग का यह खम्भा कई वर्षों से जर्जर हालत में देखा जा रहा है।

लेकिन वहीं अगर बात करी जाए विधुत विभाग के तारों की तो शायद पूरें गांव में ही विधुत विभाग के तारों का मकडज़ाल भी दिखाई दे जाएगा। तो वहीं ग्राम बरहा में विद्युत विभाग का एक और खंबा ऐसा भी है, जो बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। जिसकी पूरी लापरवाही विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कह सकते हैं। क्योंकि जिस खंभे को लेकर बात की जा रही है वो एक मकान में लगा हुआ है। जिसके तार मकान से होकर गुजरते हुए नजर आ रहें हैं। लेकिन इस खम्भे को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रहीं हैं। लगता है कि शायद विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में अपने कार्यालय पर बैठे हुए हैं।

तो वहीं थोड़ी तेज हवा चलने पर कई जगह फाल्ट हो जाते हैं। और कोई भी गड़बड़ी होने पर लगभग एक घंटे से अधिक समय तो इन्हीं बातों में फाल्ट खोजने में लग जाता है। जिससे तारों के मकड़जाल और पुराने खम्भों की वजह से दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। इन्हीं सब के कारण कई कई घंटे बिजली गुल भी हो जाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला