हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान

हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला की अध्यक्षता में “हमारा संविधान म।हमारा स्वाभिमान” टैगलाइन के अंतर्गत समापन समारोह के रूप में डा. भीमराव अंबेडकर के विचारों के विविध आयामों पर चर्चा संबंधी संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को डा. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन, विषय प्रवर्तन एवं संचालन कार्यक्रम समन्वयक अर्चना सिंह एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग ने किया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुशीला देवी ने डा. अंबेडकर के स्त्री सशक्तिकरण एवं संगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवांगी सक्सेना ने उनके आर्थिक एवं विधिक विचारों पर चर्चा किया। छात्राओं में नजर फातिमा, काव्य सोनी, साक्षी श्रीवास्तव, निधि वर्मा, मालती प्रजापति एवं दीपमाला ने अपने विचार व्यक्त किये। 15 दिवसीय कार्यक्रम में डा. अंबेडकर के विचारों के प्रति जागरूकता हेतु डा. अंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा, ऑनलाइन संगोष्ठी में प्रतिभागिता, विशेष अतिथि व्याख्यान, जागरूकता रैली छात्राओ के लिए प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जहां छात्राओं ने बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया। विजयी छात्राओं को प्राचार्य ने सम्मानित किया। इन सभी कार्यक्रमों का संयोजन अर्चना सिंह ने किया। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर बांधुओं एवं छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA