प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव
जमकर नारेबाजी करते हुये की इस्तीफे की मांग
5 वर्षों से नहीं हुआ गांव में साफ—सफाई समेत कोई भी कार्य, ग्रामीणों में भारी गुस्सा
तेजस टूडे ब्यूरो
अनिल कश्यप
हापुड़। जिलाधिकारी आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मुरादनगर गांव मुरादपुर के ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव की तानाशाही से परेशान होकर प्रधान सौम्या चौधरी मुर्दाबाद, प्रधान पति अमरदीप मुर्दाबाद एवं ग्राम सचिव मुर्दाबाद के नारे लगाते
हुए जुलूस निकाला नारेबाजी करते हुए ग्रामवासी पहले जिलाधिकारी आवास पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे, फिर जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और जिला कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर प्रधान के इस्तीफा मांग की। इस दौरान पर गांव के निवासी व राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पंचायती राज विभाग से प्रदेश सचिव चंद्र किरण कश्यप ने बताया कि ग्राम की पिछले 5 वर्षों से शिकायत संबंधित विभाग में सभी अधिकारियों से की गई है। ग्रामवासियों द्वारा व संगठन द्वारा की गई है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। लगभग पिछले 6 महीने से पानी की टंकी पानी सप्लाई नहीं आ रहा है। गांव का मुख्य रास्ता टूटा हुआ है। धार्मिक स्थल शिव मंदिर के रास्ते का निर्माण कार्य नहीं, बल्कि गांव में नाली खरंजे टूटे हुए हैं। श्मशान घाट का निर्माण एवं रास्ते की समस्या तालाब की सफाई गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर कच्चे मकान आदि अनेक समस्याएं हैं। बुजुर्ग ग्रामीणों के तो समस्या बताते हुए आंखें भर आईं। इसके बाद संगठन के प्रदेश सचिव ने एडीएम को ग्रामीणों की समस्या का ज्ञापन देकर अवगत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देते हुये कहा कि जैसे ही हमें धरना प्रदर्शन की सूचना मिली है तो हमने तुरंत बीडीओ हापुड़ को गांव में जांच करने के लिए भेजा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











