दूसरे दिन भी जारी रहा सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स के मैच
छात्राओं के बीच पहुंचे हापुड़ मेरठ लोकसभा सांसद अरुण गोविल
तेजस टूडे ब्यूरो
अनिल कश्यप
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबॉल गर्ल्स के मैचो के दूसरे दिन का भव्य उद्घाटन मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण गोविल मेरठ हापुड़ लोकसभा सदस्य, वाईपी सिंह राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) उत्तर प्रदेश सरकार तथा अवनीश त्यागी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा, विभु बंसल चेयरमैन म्युनिसिपल कारपोरेशन पिलखवा, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रोहित राणा ने स्कूल प्रांगण में पहुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के संस्थापक राकेश सिंघल, उप संस्थापक डॉ हिमांशु सिंहल, सेक्रेटरी डॉ रोहन सिंघल, प्रबंधक डॉ आयुष सिंघल तथा प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक ने अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अरुण गोविल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा शांति प्रतीक सफ़ेद कबूतर को आसमान में उड़ाकर की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद दिया। जब उन्होंने 3 सुनहरे शब्द ‘जय श्री राम’ कहे तो लोगो ने भी जय श्रीराम की जय जय कार की। उन्होंने प्रतिभागियों से अपने प्रसिद्ध चरित्र भगवान राम की तरह साफ-सुथरा और निष्पक्ष खेल खेलने का आग्रह किया।
उन्होंने युवा खिलाड़ियों में सकारात्मकता फैलाने पर जोर दिया। उनकी उपस्थिति ने वास्तव में सभी श्रोताओं को रामायण की पवित्र दुनिया से अवगत करा दिया। हर कोई सांसद के साथ एक तस्वीर क्लिक करने के लिए मंत्र—मुग्ध नज़र आये जिसे उन्होंने उदारतापूर्वक स्वीकार किया। वहीं इस दौरान छात्राएं सांसद अरुण गोविल में राम की झलक देखे हुए नजर आई और जैसे ही सांसद छात्राओं से मिलने मैदान में पहुंचे तो छात्राओं ने शीश झुकाकर उन्हें प्रणाम किया। बाद में उन्होंने एक मैच देखने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने पूरे समय तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टीमों के बीच संघर्ष देखने का आनंद लिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











