बड़ा मंगल पर बेरिया माता मन्दिर में हुआ भण्डारा
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
रिसिया, बहराइच। प्रत्येक वर्ष की भांति ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार (बड़ा मंगल) के दिन बहराइच पुलिस द्वारा भण्डारा हुआ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के बेरिया माता मन्दिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर समस्त जनमानस के कुशल-मंगल की कामना की गयी। तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। उपस्थित एवं आने-जाने वाले लोगों /श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह, स्टेनो एसपी संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






