वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने जताया विरोध

वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने जताया विरोध

जुमा अलविदा पर बांह पर काली पट्टी बांधकर शान्तिपूर्ण तरीके से जाहिर की गयी नाराजगी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
कर्नलगंज, गोण्डा। वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से एक अपील की गई कि जुमा अलविदा के मौके पर बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध करें। उनका कहना है कि वक्त संशोधन विधेयक 2025 एक घृणित साजिश है जिसका स्पष्ट उद्देश्य मुसलमानों को उनकी मस्जिदों, ईदगाहों, दरगाहों मठों हो या कब्रिस्तानों और उनके धर्मार्थ संस्थाओं से वंचित करना है। अगर यह बिल पास हो गया तो सैकड़ों मस्जिद, ईद गाह मदरसे, कब्रिस्तान और कई चैरिटी मुसलमान के हाथ से निकल जाएगी। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा की गयी अपील पर नगर के करनैलगंज के जुमा मस्जिद में हाफिज जैनुलाब्दीन की अगुवाई में बांह पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण और मौन तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA