स्वापक मादक पदार्थ नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में गठित जिलास्तरीय समिति की हुई बैठक

स्वापक मादक पदार्थ नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में गठित जिलास्तरीय समिति की हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वापक मादक पदार्थ नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जहां समिति के सदस्यों जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा मादक पदार्थ नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए कार्यवाहियों के विवरण से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने ब्लाक स्तर पर स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाये जाने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देष दिया। साथ ही जनपद में स्थित नशामुक्ति केन्द्रों के मरीजों से सम्पर्क कर नशा प्राप्ति के श्रोतों की जानकारी करने, जनपद के मेडिकल स्टोरों की आकस्मिक चेंकिग करने तथा प्रतिबन्धित दवाओं व औषधियों के मिलने पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। गोष्ठी में प्रभारी पुलिस अधीक्षक जिला आबकारी अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक (इन्टेलिजेन्स ब्यूरो), जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अतिरिक्त स्वास्थ्य, वन विभाग के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA