पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय

पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय

अमित त्रिवेदी
हरदोई। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी प्रमोद शुक्ल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय हरदोई में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार शैक्षिणक सत्र 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 सत्र) (जनवरी से दिसम्बर 2023 सत्र) में उसी जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत रहा हो जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा हो तथा जिनका जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 (दोनों तारीखें शामिल है) के बीच हुआ हो, वे सभी पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर एवं चयन परीक्षा की तिथि 10 फरवरी है। अतः समस्त अर्ह छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी जनसेवा केन्द्र/साइबर कैफे स्वयं के मोबाइल व डेस्कटॉप का प्रयोग कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला