सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण

सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन का श्रम मंत्री ने किया निरीक्षण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। जनपद भ्रमण पर आये मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ.प्र. अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास खण्ड जरवल अन्तर्गत ग्राम जरवल देहाती में निर्मित पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन व सामुदयिक शौचालय की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयीं। पंचायत भवन के निरीक्षण के दौरान मौजूद प्रधान व ग्रामवासियों से ग्राम की आबादी, मतदाताओं की संख्या के साथ ग्राम पंचायत में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्राम पंचायत भवन में मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि नियमित रूप से ग्राम सचिवालय में उपस्थित रहकर ग्रामवासियों को सभी अनुमन्य सुविधाएं मुहैय्या करायी जायें।

सामुदायिक शौचालय के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने केयर टेकर से प्रतिदिन सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने वालों की संख्या इत्यादि की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालय की साफ-सफाई ऐसे ही बनाये रखा जाय। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी कैसरगंज महेश कैथल, जिला विकास अधिकारी राजेश मिश्र, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीपीआरओ उकामान्त पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat