लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा करते हैं पत्रकार: सन्तोष

लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा करते हैं पत्रकार: सन्तोष

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर इंडियन प्रेस काउंसिल ने कार्यक्रम का किया आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
सन्दीप सिंह
प्रतापगढ़। बिहार विकास क्षेत्र के बरना स्थित बीबीएस इंटर कालेज में शुक्रवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर इंडियन प्रेस काउंसिल द्वारा पत्रकारों की दिशा, दशा और समाजिक भूमिका विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह ने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा करने के साथ ही देश के सर्वांगीण विकास में अपनी समस्त योग्यता, क्षमता व समर्पण से महती भूमिका का निर्वहन कर रहे है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ साथ समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है। पत्रकार न केवल सरकार और जनता के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान की कड़ी है। बल्कि समाज को सही दिशा दिखाने में भी पत्रकारों की लेखनी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। विशिष्ट अतिथि बीबीएस शिक्षण संस्थान के संरक्षक डॉ. रामभानु सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। उसे सही दिशा दिखाता है। इसीलिए पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। बीबीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रतीक सिंह ने कहाकि ग्रामीण पत्रकारों के सामने चुनौतियां तो बड़ी हैं लेकिन उन्हें बिना किसी राग द्वेष के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। आरसीएसएमजी इंटर कालेज के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि सोशल मीडिया पर पत्रकारों की भरमार हो गई है। जो व्यक्तिगत रंजिश को लेकर फर्जी खबरें चला रहे है। जिससे पत्रकारिता का स्तर गिर रहा है। ऐसे लोगों को चिंहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि आज देश आजाद है। हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं और अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रहे हैं, तो उसके लिए भी हमें पत्रकारों और अखबारों का शुक्रगुज़ार होना चाहिए। आजादी के आंदोलन,उससे जुड़ीं खबरों और बदलाव की अलख को देश के कोने-कोने में आग की तरह फैलाने का काम इन्हीं अखबारों और पत्रकारों ने किया था। इस दौरान समेत लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान इंडियन प्रेस काउंसिल की बोर्ड कमेटी ने निर्णय लिया कि धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह डड़वा को संगठन में संरक्षक पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान आयोजकों द्वारा पत्रकारों व अतिथियों का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इंडियन प्रेस काउंसिल के पदाधिकारियों व पत्रकारों ने कार्यक्रम के आयोजक बीबीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूयशन के संरक्षक डॉ. रामभानु सिंह व प्रबन्धक प्रतीक सिंह, आरसीएसएमजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सिंह गुड्डू व आरसीएसएमजी के प्राचार्य शौर्य प्रताप सिंह मुदित को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अधिक संख्या में पत्रकार व अन्य लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA