JAUNPUR NEWS : मां मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लाण्टेशन ने किया वृहद पौधरोपण

JAUNPUR NEWS : मां मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लाण्टेशन ने किया वृहद पौधरोपण

सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत अलीगंज कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में संस्था माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन व कंपोजिट विद्यालय अलीगंज के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण हुआ। 20 कदम, 2 अशोक व अन्य कई पौधों का मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल व विशिष्ट अथिति खण्ड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह की उपस्थिति में विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण हुआ।

इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने कदम व अशोक के पौधे लगाकर किया। कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता सिंह की भूमिका बहुत ही सराहनीय रही। साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह (जीव विद्यालय) सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। साथ ही मुख्य अतिथि ने कहा कि जो पौधा लगाया जा रहा है, उसको प्रति पौधे दो बच्चों को नामित किया जाय, ताकि यह उनकी देख-रेख में उन पौधों की सुरक्षा हो सकें।

इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद, प्रधान शिवधारी यादव, कमलेश मिश्र, जगमेंद्र निषाद, राजेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए सभी लोगों का सम्मान व आभार प्रधानाचार्य गीता सिंह ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला