JAUNPUR NEWS : नपं जफराबाद में नगर विकास मंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया

JAUNPUR NEWS : नपं जफराबाद में नगर विकास मंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया

केएस यादव/बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वच्छ जनजागृति दिवस दिवस के तहत नगर विकास मंत्री के संबोधन को बुधवार को लाइव सीधा प्रसारण कर दिखाया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन उम्मे रहीला, प्रभारी ईओ/एसडीएम लाल बहादुर, सभासदगण तथा उनके प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस लाइव प्रसारण में नगर विकास मंत्री के संबोधन को लोग लाइव देखें। लाइव प्रसारण में नगर विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश के सभी जनपद के सभी नगर पालिका व नगर पंचायत का प्रत्येक वार्ड साफ सुथरा रहे। कर्मियों व स्थानीय लोगों ने पूरा लाइव प्रसारण देखा तथा संकल्प लिया कि सभी वार्डों में सफाई मित्रों द्वारा सफाई किये जाने के दौरान पूर्ण सहयोग करें।
इस अवसर पर चेयरमैन उम्मे रहीला, प्रभारी ईओ/एसडीएम लाल बहादुर, चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ0 सरफराज खान, सभासद व उनके प्रतिनिधि सुनीता देवी, जोगेंद्र निषाद, रविकांत मोदनवाल, दिलशाद अहमद, परवेज कुरैशी, शाह नेयाज, संतोष राजभर, ओवैश खान, राजमन आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA