JAUNPUR NEWS : भारतीय संविधान हम सभी के जीवन का है मार्गदर्शक: नीरा आर्या

JAUNPUR NEWS : भारतीय संविधान हम सभी के जीवन का है मार्गदर्शक: नीरा आर्या

महुली में जीवीएस ने महिलाओं को किया जागरूक
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महुली गांव में स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार की सुबह ग्रामीण विकास संस्थान ने महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक किया। मौजूद महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सौहार्द फेलो मंच के नीरा आर्या ने बताया कि भारतीय संविधान हम सभी के जीवन का मार्गदर्शक है। ग्रामीण विकास संस्थान बहुत ही लाभकारी संगठन है जो नागरिकों को एक समान स्वतंत्र न्यायपूर्ण और सम्मानजनक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न क्षमता निर्माण पहलुओं के माध्यम से हम नागरिकों को अपने समुदाय में अधिक सार्थक योगदान देने के लिए संवैधानिक मूल्यों और ढांचे का उपयोग करने में सक्षम बनाते हैं।
उन्होंने बताया कि विशेषकर महिलाओं व किशोरियों के साथ युवाओं के बीच संवैधानिक मूल्यों को लाने का प्रयास कर किया जाता है। वहीं ग्राम प्रधान सब लाल ने बताया कि हमारे समाज में जितना अधिकार पुरुष का है, उतना ही अधिकार महिलाओं का भी है। हमें महिलाओ के अधिकार का हनन नहीं करना चाहिए। संविधान हम सभी नागरिकों के व्यक्तिगत काम और शिक्षा का अधिकार और सामूहिक रूप से कुछ बुनियादी स्वतंत्रता भी प्रदान करता है। इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, लेखपाल अमरेंद्र सिंह, डाटा आपरेटर प्रदीप सहित भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA