JAUNPUR NEWS : जिला पौधरोपण समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

JAUNPUR NEWS : जिला पौधरोपण समिति की बैठक में डीएम ने दिये निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक हुई जहां जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वर्ष 2023-24 वर्षाकाल हेतु 35 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य के सापेक्ष जौनपुर हेतु आवंटित 5213680 पौधरोपण लक्ष्य जिसमें 1471100 वन विभाग व 3742580 अन्य विभागों को वृक्षारोपण लक्ष्य को शासन द्वारा 22 जुलाई व 15 अगस्त को पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण निर्धारित किया गया है।

पौधरोपण कार्यक्रम को निर्वाचन की तरह इलेक्शन मोड में कराने हेतु जनपद को सेक्टर व जोन में विभाजित कर सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाये तथा अन्य विभागों द्वारा चयनित स्थलों का क्रास चेकिंग कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने प्रत्येक बच्चों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने का आह्वान करते हुये कहा कि पौधरोपण अभियान में बढ़—चढ़कर हिस्सा लें एवं पौधो को सिर्फ लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देख-रेख किया जाना अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे लिये कई तरीके से उपयोगी है। ऐसे स्थानो पर पौधे लगाये जायं जहां वे सुरक्षित रहें। निर्धारित वृक्षारोपण के दिन एन0एस0एस व एन0सी0सी0 कैडेटो व विभिन्न एन.जी.ओ. द्वारा प्रतिभाग किया जाय तथा शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार समस्त विभाग वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल बनाने में अपना-अपना योगदान दे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि विभाग के प्रत्येक कर्मचारी व अधिकारी कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसकी सुरक्षा का संकल्प लें। पौधरोपण को लेकर एक वृहद जनजागरूकता अभियान चलाया जाय।

साथ ही यह भी निर्देश दिया कि गड्ढा खुदाई का कार्य बरसात से पहले कर लिया जाए और जहां पौधरोपण होना है, समय रहते उसका चयन कर लिया जाए। इसके पश्चात लगाए गए पौधों का सत्यापन करते हुए उसी दिन जियो टैगिंग करा ली जाय एवं इसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराई जाए और उसका पोर्टल पर अद्यतन भी किया जाय। बैठक में सचिव प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग प्रवीन खरे, समिति समस्त सदस्य, अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला