JAUNPUR NEWS : कौशल विकास के चिकित्सा शिविर में 290 का हुआ निःशुल्क परीक्षण

JAUNPUR NEWS : कौशल विकास के चिकित्सा शिविर में 290 का हुआ निःशुल्क परीक्षण

अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान द्वारा सोमवार को महरूपुर स्थित अशोक सिंह फार्मेसी कॉलेज में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में लगभग 290 लोगों का चिकित्सकीय परीक्षण करके परामर्श देते हुये आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीडीपीजी कालेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित कौशल विकास योजना से देश के युवाओं को लाभ मिल रहा है। प्रशिक्षण प्रदाता संस्था उद्योग विकास संस्थान द्वारा जो प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज इस मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है, यह प्रशंसनीय है। भविष्य में भी ऐसे ही कैम्प का आयोजन होते रहना चाहिये। इसी क्रम में कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक व जिला सेवायोजन अधिकारी शशिकांत सरोज ने कहा कि कौशल विकास मिशन का उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार दिलवाना है। उद्योग विकास संस्थान द्वारा नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिये जो कार्यक्रम कराए जा रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं। उद्योग विकास संस्थान के प्रोजेक्ट हेड राजीव पाठक ने बताया कि वर्तमान में उक्त परिसर में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत टेलेहेल्थ सर्विसेज को ऑर्डिनेटर का कोर्स संचालित किया जा रहा है जिसके क्रम में आज मेडिकल कैम्प का आयोजन इस उद्देश्य के साथ किया गया है कि वास्तविक चिकित्सकों व मरीजों के साथ को ऑर्डिनेटर की भूमिका का निर्वहन करना प्रशिक्षणार्थी सीख सकें। शिविर में डॉ प्रभात कौशल, डॉ मुकेश शुक्ल, डॉ शिखा शुक्ला, डॉ मिथिलेश श्रीवास्तव, डॉ आनंद कुमार, डॉ गौरव प्रकाश मौर्य, डॉ दिनेश कुमार को अतिथिद्वय ने स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस अवसर पर मेडिकल कैम्प के संयोजक राजेश मौर्य, डी.डी.यू.जी.के.वाई. के डीपीएम प्रभात पांडेय, ट्रेनर अनुज पटेल, अशोक फार्मेसी के प्रिंसिपल जयंत मौर्य, रजिस्ट्रार उमाकांत गिरी, करिश्मा गौड़, अंजली समेत कौशल विकास के तमाम प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA