अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, नगदी बरामद

अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, नगदी बरामद

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही किये जाने के आदेश जारी किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट समीर सिंह के पर्यवेक्षण में सर्विलांस व थाना रामसनेहीघाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शुभम पाठक पुत्र सत्यप्रकाश पाठक, आशीष पुत्र रामफेर रावत, धर्मराज पुत्र अशोक, दुर्गेश रावत पुत्र बाबू लाल निवासी कोटवा सड़क तथा विनोद पुत्र जग्गी, जीत बहादुर पुत्र सेवालाल निवासी कस्बा व थाना हरैया जनपद बस्ती को कोटवा सड़क से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 600 ग्राम अवैध स्मैक अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 60 लाख रुपये, 11 पुड़िया अवैध स्मैक, 05 मोबाइल फोन व 23 लाख 72 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ एवं जांच से पता चला कि अभियुक्त शुभम पाठक अपने पिता के साथ पहले से ही मादक पदार्थ तस्करी का काम कर रहा था। अभियुक्त शुभम के पिता थाना रामसनेहीघाट के हिस्ट्रीशीटर थे जिनकी मृत्यु हो गई है। अभियुक्त शुभम पाठक जनपद अयोध्या, अम्बेडकर नगर व वर्ष 2022 में थाना रामसनेहीघाट से मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुका है। यह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद बाराबंकी के आस-पास के जनपदों में तस्करी का काम करता है तथा घर में भी मादक पदार्थ का नशा करने वाले लोगों को फुटकर बिक्री करता है। अभियुक्त, तस्करों से अवैध स्मैक उधार खरीदता था एवं उसको बेचने के बाद प्राप्त रुपयें उन्हें देता था। अभियुक्त द्वारा बरामद धनराशि तस्करों को देने के लिए एकत्रित की गई थी। अभियुक्त शुभम के पिता की मृत्यु के बाद से उसकी मां व पत्नी इस घर में नहीं आती है, वह अकेला रहता है। जानकारी के अनुसार वह अवैध तरीके से अर्जित धन से ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता है एवं जनपद लखनऊ के तकरोही में भी एक मकान बनाया है, जिसे किराये पर दे रखा है। पुलिस टीम द्वारा इस गिरोह के अन्य सदस्यों एवं गिरफ्तार अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास तथा अवैध तरीके से धनोपार्जन कर अर्जित की गई सम्पत्ति के बारे में जानकारी की जा रही है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA