मेला क्षेत्र में गुप्ता की दुकान पर विक्रय हेतु भंडारित 20 किलो बासी लड्डू को नष्ट कराया गया। यादव भोजनालय पर सब्जी बनाने हेतु रखे गए 20 किलो खराब आलू को भी नष्ट कराया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर निरीक्षण कर प्रसाद एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा मिश्रा, भगौती प्रसाद, खाद्य सहायक पवन वर्मा, शिव कुमार आदि शामिल रहे।





