फिरोजाबाद में आगरा जोन के 8 जनपदों की 14वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद में आगरा जोन के 8 जनपदों की 14वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। जनपद के पुलिस लाइन में आगरा जोन की 14वीं अन्तर जनपदीय प्रतियोगित वर्ष 2022 का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने किया। इसके बाद उन्होंने समस्त खिलाड़ियों से उनका परिचय जाना एवं खेल भावना से खेलने हेतु समस्त खिलाड़ियों को बधाई दिया।

जोन स्तर पर 08 जनपद- मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ, एटा, हाथरस एवं कासगंज के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें खिलाड़ियों द्वारा अन्तर जनपदीय (पुरुष/महिला) जूडो, जिमनास्टिक, बुशु, ताईक्वाण्डो, कराटे, फेसिंग, पिनाक सिलाट आदि खेलों का में प्रतिभाग किया जाएगा। पुलिस लाइन में सम्पन्न हो रही प्रतियोगिता वर्ष 2022 में 29जून से 1 जुलाई तक विभिन्न खेलों में आठ जनपदों के पुलिसकर्मी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। खेलों के शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat