पत्नी वियोग में पति ने जहर खाकर दी जान

पत्नी वियोग में पति ने जहर खाकर दी जान

रूपा गोयल
बांदा। पत्नी के साथ न आने से परेशान युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बरुआ स्योढ़ा गांव निवासी जगतपाल (22) पुत्र माताबदल अपनी पत्नी को लिवाने ससुराल नरैनी गया था। लेकिन पत्नी साथ नहीं आई। सोमवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। वह किसी तरह अपने घर पहुंचा। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि जगतपाल की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। तीन महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी अंकिता अपने मायके नरैनी में थी। वह दो दिन पहले पत्नी को लिवाने गया था। लेकिन ससुरालीजनों ने नहीं भेजा। पिता का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसके बेटे को मारपीट कर जबरन जहर खिला दिया है। इससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला