पति-पत्नी ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

पति-पत्नी ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

रूपा गोयल
बांदा। शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद ही दंपति के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। पत्नी ने पति को खाना खाने के लिए कहा, इस पर पति ने इनकार कर दिया। फिर पति ने पत्नी खाने के लिए कहा जिस पर उसने भी इनकार कर दिया। पति ने कहा अगर मै जहर खा लूंगा तो तुम जहर खा लोगी। इस पत्नी ने कहा हां। फिर पहले पति ने जहर खा लिया और फिर पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल हालत में सुधार हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी निजामुद्दीन (26) पुत्र सत्तार खां और उसकी पत्नी रिजवाना (22) ने मंगलवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। आनन-फानन में दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने हालत में सुधार न होने पर दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवालों ने उन्हें यहां लाकर भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में भर्ती पति ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर काम करता है। दो माह पहले ही गांव आया था। उसकी शादी 20 मई 2023 को हुई थी। पत्नी उसे खाना खाने के लिए कह रही थी। इस पर उसने खाना खाने से मना कर दिया। उसने खुद पत्नी को खाना खाने के लिए बोला तो पत्नी ने भी खाना खाने से इनकार कर दिया। इस पर उसने कहा कि वह जहर खा लेगा तो पत्नी ने भी जहर खाने की बात कही। इतना कहते ही पहले निजामुद्दीन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिर इसके बाद रिजवाना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला