इस दौरान मौके पर एएसपी पूर्वी शैलेन्द्र लाल व सीओ सिटी शिव नारायण वैश मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके की परिस्थितियों का अवलोकन कर स्थानीय अधिकारियों से घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिये गये।








