मेडिकल कॉलेज में दर्द से कराहती रही एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला

मेडिकल कॉलेज में दर्द से कराहती रही एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला

किसी ने नहीं लगाया हाथ, नवजात की हो गयी मौत
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मेडिकल काॅलेज के महिला अस्पताल में डिलीवरी के लिये भर्ती महिला का आरोप है कि वह एचआईवी पाॅजीटिव है। वह प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल आई थी लेकिन कई घंटे तक उसे किसी ने हाथ नहीं लगाया। इस लापरवाही के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र में अपने पिता के यहां उनकी विवाहिता बेटी आई थी। उसकी डिलीवरी का समय नजदीक था। पिता ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर वह बेटी को किसी प्राइवेट अस्पताल में लेकर गये। वहां उनसे रुपये अधिक मांगे गए तो वह बेटी को लेकर महिला अस्पताल आ गए। पिता का आरोप है उनकी बेटी को महिला अस्पताल में किसी ने हाथ नहीं लगाया।

सोमवार दोपहर 3 बजे से रात 8—9 बजे तक उसे हाथ नहीं लगाया गया। वह पेट दर्द से तडपती रही। इसी बीच नवजात पेट में फंस गया। हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे निकाला और मशीन में रख दिया। मंगलवार सुबह नवजात की मौत की जानकारी दी। एचआईवी पाॅजीटिव के लिये काम करने वाली फील्ड आफिसर महिला ने बताया कि एक एचआईवी पाॅजीटिव महिला को करीब 3 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent