तिलकोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग में दो घायल, एक की हालत नाजुक

तिलकोत्सव में हुई हर्ष फायरिंग में दो घायल, एक की हालत नाजुक

राजन प्रजापति
रायबरेली। हर्ष फायरिंग में दो घायल एक की हालत नाजुक है। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे नरेठ मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग करते समय दो युवक के पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से एक युवक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार पूरे नरेठ मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद गांव निवासी राम अवध यादव के बेटे शशांक यादव का गुरुवार को तिलक था। देर शाम तिलक समारोह में दोनों पक्षों के बीच हंसी-खुशी का माहौल चल रहा था। तिलक कार्यक्रम के समय शशांक यादव के भाई कृपाशंकर यादव ने अपने पिता की सिंगल बैरेल बंदूक से हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग करते समय अचानक बंदूक का ट्रिगर दब जाने से बंदूक से चली गोली के छर्रे भीड़ में सामने खड़े हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बल्दूपुर गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र स्व. रामकुमार यादव व कोतवाली क्षेत्र के पूरे बिंदा सिंह मजरे रसेहता गांव निवासी धनंजय सिंह पुत्र राजेश सिंह के पैर में लग गए और वह दोनों वहीं जमीन पर गिर पड़े।

अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं घटना के बाद लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां अभिषेक यादव की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल युवक का इलाज जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बंदूक को ज़ब्त करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला