अखिल भारतीय मजदूर संघ द्वारा सफाई कर्मियों को बांटा गया ग्लब्स और मास्क
मुस्ताक आलम
वाराणसी। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के द्वारा विश्व महामारी कोरोनावायरस को ध्यान में रखते हुए शहर के सफाई व्यवस्था में लगे हुए तमाम महिला पुरुष सफाई कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए बहुत से सफाई कर्मचारियों को मास्क व ग्लब्स विभाग द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया था।
जिससे मानवता को ध्यान में रखते हुए ऐसे सफाई कर्मचारियों साथियों को विभिन्न वार्डों में जैसे चेतगंज, आदमपुर कोतवाली, जेतपुरा, खोजवा आदि के सफाई कर्मचारियों को मास्क व ग्लब्स बाटा गया। इस कार्य को शहर के कुछ माननीय व्यक्तियों के द्वारा देखते हुए जायसवाल महिला सेवा की नेत्री रीता जयसवाल व रेखा जयसवाल के द्वारा 230 सर्जिकल ग्लव्स उपलब्ध कराया गया। ग्लव्स व मास्क वितरण में संघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष गोपाल प्रसाद उत्तम कुमार राज कुमार रावत जिला अध्यक्ष राज कुमार पवन कुमार दिलीप कुमार ने किया।