संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चदौली। अलीनगर नगर थाना अंतर्गत अमोघपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में बालिका की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर का बताया गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुँच गई और अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गाँव में शनिवार को उसे वक्त सनसनी फैल गई जब 12 वर्षीय अन्य चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के दौरान अनन्या घर पर अकेली थी। देखते ही देखते आस—पास के लोग मौके पर भारी संख्या में इकट्ठा हो गए। आस—पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची अलीनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार अनन्या के पिता इंद्रजीत चौहान की लंबी बीमारी के बाद कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी थी। घर में उसके दादा गोपाल चौहान, माता सीमा चौहान, एक बड़ा भाई पवन और एक छोटा भाई कुणाल रहता है। बच्चों और परिवार के भरण पोषण के लिए सीमा प्राइवेट कार्य करती हैं। घटना के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने ही घटना की परिजनों को दी।
वहीं मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकार आशुतोष ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली है। बच्ची का नाम अनन्या चौहान है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जाँच की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।