दो महिला पहलवानों के बीच हुई मल युद्ध, नीलम विजेता घोषित
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। सिराथू तहसील के खोजवापुर गांव सभा में दूसरे दिन विराट दंगल का आयोजन किया गया दंगल में महिला पुरुष पहलवानों के बीच कुश्ती कराई गई विजेता पहलवानों को यथा उचित इनाम देकर सम्मानित किया गया वहीं पर दो महिला पहलवान के बीच घंन्टो चली कुश्ती में हरियाणा की नीलम पहलवान को विजेता घोषित किया गया। खोजवापुर ग्राम सभा में दो दिन ग्रामीणों द्वारा दंगल का आयोजन किया जाता है इसमें देश-विदेश और अंतर्जनपदीय महिला और पुरुष पहलवानों को आमंत्रित किया जाता है सभी पहलवान दो दिन अपने-अपने हुनर का प्रयोग कर कुश्ती में विजेता घोषित होते हैं वहीं दूसरे दिन दंगल में महिला पहलवान पूनम कानपुर और हरियाणा की नीलम पहलवान के बीच घंटो कुश्ती का मनोरंजन लोगों ने उठाया दोनों पहलवानों के बीच घंटो चली धीमा कुश्ती में हरियाणा की नीलम पहलवान कानपुर की पूनम पहलवान को हराकर विजेता घोषित हुई सभी पहलवानों को यथा उचित सम्मान और इनाम देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















