फौजी के पुत्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
आरके धनगर
मथुरा। घर से बैंक की कहकर निकले फौजी के पुत्र का शव शनिवार दोपहर आगरा दिल्ली रेलवे ट्रेक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेजा है साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है।
बीएसए इंजीनियरिंग कालेज रोड टूण्डा बिहार निवासी फौजी कुंवर सेन का 23 वर्षीय पुत्र शिवा शनिवार सुबह घर से बैंक के लिए निकला था जिसका शव नए बस स्टैण्ड और गुरुनानक नगर पुलिया के समीप आगरा दिल्ली रेलवे ट्रेक पर शनिवार दोपहर क्षत विक्षत पड़ा मिला। संभावना व्यक्त की जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













