डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

अब्दुल शाहिद
बहराइच। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनन्द २ाुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, रोष नाथ यादव, अनीता सक्सेना, माधुरी तिवारी, जेल चिकित्सक डॉ. परवीन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला