आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम व एसपी ने अधिकारियों व नागरिकों के साथ की बैठक

आगामी त्यौहारों को लेकर डीएम व एसपी ने अधिकारियों व नागरिकों के साथ की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा उदयन सभागार में ईदुज्जुहा (बकरीद 7 जून) एवं गंगा दशहरा (5 जून) त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं जनपद के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से ईदुज्जुहा (बकरीद) एवं गंगा दशहरा त्यौहार को शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए अब तक गई कार्यवाही, पीस कमेटी की बैठक एवं पाबन्द की कार्यवाही आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सम्भ्रान्त नागरिकों से समस्याओं/सुझावों को प्राप्त करते हुए कहा कि ईदुज्जुहा(बकरीद) एवं गंगा दशहरा त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारा के साथ मनाया जाय। सम्भ्रान्त नागरिकों ने कहा कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया जायेंगा तथा कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने दी जायेंगी। जिलाधिकारी ने सभी थाना प्रभारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र की बडी मस्जिद/ईदगाह पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही छोटी मस्जिद/ईदगाह पर भी विशेष निगरानी सुनिश्चित की जाय तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्यौहार के दिन निरन्तर गश्त किया जाय। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से कहा कि सम्वेदनशील स्थलां पर विशेष निगरानी रखी जाय, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक/पाबन्द की कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय। जिलाधिकारी ने प्रयागराज एवं लखनऊ को जोड़ने वाले लेहदरी गंगा पुल के पास संकेतक बोर्ड लगवाये जाने के निर्देश एनएचआई को दिये। इसके साथ ही उन्होंने दुर्गा मन्दिर के पास एकत्र कूडे़ के ढेर को तत्काल हटवाये जाने के निर्देश ईओ मंझनपुर को दिये। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सम्भ्रान्त नागरिकों से कहा कि त्यौहार आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाय तथा किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें तत्काल अवगत करायें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दिया जाय, इसकी सक्षम स्तर से पुष्टि अवश्य कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, कोई भी व्यक्ति शान्ति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रबुद्ध सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी आकाश सिंह, एसपी वर्मा एवं सभी क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं सम्भ्रान्त नागरिक पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम चन्द्र चौधरी, इमरान हैदर, विपिन केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA